राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में नया विवाद; SPG कमांडो जबरन ले गया बाइक, होटल मालिक का आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' एक बार फिर विवादों में घिर गई है। बिहार के सिमरी थाना क्षेत्र में एक होटल मालिक ने राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कमांडो पर बाइक चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि उनकी बाइक जबरन ली गई और अब तक वापस नहीं मिली है।

Vote Adhikar Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' लगातार विवादों में फंसती जा रही है। अब सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी से एक नया मामला सामने आया है, जहां स्थानीय होटल मालिक शुभम सौरभ ने राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात SPG कमांडो पर बाइक चोरी का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, शुभम की पल्सर 220 बाइक चाय पीने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने पहले मांगी, और जब उन्होंने इंकार किया तो दबाव बनाकर बाइक जबरन ले गए। शुभम का यहां कहना है कि छह अन्य बाइकें उनके मालिकों को लौटाई गईं, लेकिन उनकी बाइक अब तक गायब है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास घटना से जुड़ी कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है।

End of Feed