बिहार क्राइम : गया में मंच पर खड़े युवक की कनपटी पर मारी गोली, दहशत में डालने वाला वीडियो वायरल

बिहार के गया में एक युवक की तिलक समारोह के दौरान हत्या कर दी गई। स्टेज पर चल रहे नाच-गाने के कार्यक्रम के बीच युवक स्टेज के एक कोने में खड़ा था और किसी ने नीचे से गोली चला दी, जो युवक की कनपट्टी पर जा लगी। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बिहार के गया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां जिले में कोंच थाना क्षेत्र के तुतुरखी गांव में तिलक समारोह चल रहा था। मंच पर नाचने वाली चार लड़कियां स्थानीय गाने पर ठुमके लगा रही थीं और नीचे मौजूद लोग उनके साथ झूम रहे थे। इस दौरान मंच पर भी कुछ लड़के खड़े नजर आए। इस बीच नीचे से एक गोली आकर सीधे मंच पर खड़े युवक की कनपटी पर लगी और उसकी मौत हो गई।

Bihar-Gaya-Murder

बिहार के गया में युवक की सरेआम हत्या

तिलक समारोह के दौरान इस तरह युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना से हर कोई हैरान है। मृतक की पहचान कोंच में ही पाली गांव के निवासी अंजनी कुमार के रूप में हुई है। युवक की उम्र 27 वर्ष बतायी जा रही है और वह अपने घर में इकलौता लड़का था। घटना के बाद युवक के शव को मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

End of Feed