दास्तां एक ऐसी सीट की, जिस पर पिछले लोकसभा चुनाव में 25 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई

Bihar Karakat Lok sabha Election Result 2019 : 2019 बिहार लोकसभा चुनाव के दौरान काराकाट सीट से चुनावी मैदान में उतरे 27 में से 25 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे। आइये जानते हैं वो कौन से दो उम्मीदवार थे, जिन्हें जनता ने सम्मानजनक वोट देकर विनर और रनरअप बनने का मौका दिया। इस बार उसी काराकट सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Bihar Karakat Lok sabha Election Result 2019 : कुर्सी की चाहत में बड़ी संख्या में माननीय चुनावी मैदान में उतरते हैं। चुनावी समर में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों की बाढ़ सी आ जाती है। जनाधार की संभावना से परे होकर ये प्रत्याशी नामांकन कर जनता जनार्दन से आशीर्वाद की कामना करते हैं। दिन-रात की मेहनत का नतीजा कभी कभार पक्ष में आता है तो कभी निराशा के बोझ तले दब जाती है। इनमें से कुछ उम्मीदवार सम्मानजनक वोट हासिल कर हार का माला पहनते हैं तो कईयों की जमानत तक जब्त हो जाती है। कुछ इसी तरह की दशा 40 लोकसभा सीटों वाले राज्य बिहार में देखने को मिलती है। जी, हां यहां पिछले कई चुनाव पर डालें तो आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। एक सीट पर साल 2019 में 27 में 25 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। यानी की विनर और रनरअप को छोड़ दें तो बाकियों को उतने भी मत प्राप्त नहीं हुए, जिससे उनकी साख बच पाती।

End of Feed