Bihar News: जातिगत जनगणना पर बोले चिराग, कहा-राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए बंद कमरे में तैयार की गई रिपोर्ट

Bihar Caste Census : चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना किस आधार पर कराई है ये किसी को नहीं पता। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को साधने के लिए संभवतः बंद कमरे में आंकड़ों को तैयार करके सार्वजनिक किया है।

पटना: बिहार में जातिगत जनगणना का आंकड़ा जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। जहां जदयू और रालोद इसके पक्ष में हैं तो वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान बिफरे हुए हैं। शनिवार को चिराग ने कहा कि बिहार सरकार ने जाति जनगणना किस आधार पर कराई है। इसकी प्रक्रिया क्या थी, इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई ऐसी जातियां हैं, जिन्हें बढ़ा-चढ़ाकर राजनीतिक लाभ की दृष्टि से दिखाया गया है। बिहार सरकार ने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को साधने के लिए संभवतः बंद कमरे में आंकड़ों को तैयार करके सार्वजनिक किया है।

chirag paswan opposed bihar caste census of bihar government

चिराग पासवान ने बिहार सरकार के जातीय जनगणना का किया विरोध

दरअसल, गांधी जयंती के दिन बिहार सरकार ने जातिगत सर्वे के आंकड़े जारी कर दिए थे। सरकार के अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह ने बताया था कि जातिगत सर्वे के मुताबिक बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ के करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अति पिछड़ा वर्ग 27.12 फीसदी, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग 36.01 फीसदी, अनुसूचित जाति 19.65 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति 1.68 प्रतिशत और अनारक्षित यानी सवर्ण 15.52 प्रतिशत हैं। वहीं, आंकड़े जारी होने के बाद बीजेपी ने जातिगत सर्वे के आंकड़ों को भ्रम फैलाने का प्रयास बताया है। वहीं,अब चिराग पासवान ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

End of Feed