Bihar Flood: बिहार में कोसी, बागमती और गंडक के तटबंध टूटने से तबाही, 16 जिले प्रभावित

Bihar Flood: बिहार में गंडक कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों में आयी बाढ़ के कारण 16 जिलों पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा के 55 प्रखण्ड प्रभावित हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में कई जगहों पर तटबंध टूटा
  • बिहार में लाखों लोग बाढ़ की चपेट में
  • सैकड़ों लोग बाढ़ के कारण बेघर

Bihar Flood: बिहार में कई नदियां उफान पर हैं, तटबंध टूट चुके हैं और सैकड़ों गांव जलमग्न हो चुके हैं। कोसी, बागमती और गंडक के तटबंध टूटने से भारी तबाही मची हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के लगभग 10 लाख लोग इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं।

End of Feed