Interim Budget 2024 पर नीतीश सरकार के मंत्रियों ने दी प्रतिक्रिया, बताया- किस तरह बिहार को मिलेगा लाभ

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2024, 04:40 PM IST

Interim Budget 2024: विजय सिन्‍हा ने कहा, ‘‘राज्यों के सर्वांगीण विकास के वास्ते 75000 करोड़ रुपये के आवंटन के केंद्र के फैसले से बिहार को लाभ मिलेगा। अंतरिम बजट देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाने में मदद करेगा।’’

Interim Budget 2024: बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राजग सरकार ने गुरुवार को अंतरिम बजट को ‘विकासोन्मुखी’ बताया और कहा कि यह समाज के सभी वर्गों के हितों की सुध लेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट पेश किये जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘ बजट में समाज के सभी वर्गों की सुध ली गयी है। यह विकासोन्मुखी बजट है जिसका लक्ष्य देश में लोगों के जीवन में सुधार लाना है।’’सिन्हा ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बजट ने इस देश के लोगों की आकांक्षाओं का ध्यान रखा है।

​Interim Budget 2024, Nitish Kumar, Bihar News, Patna News, CM Nitish Kumar, Nitish Kumar Latest News, budget, budget 2024, nirmala sitharaman conference, nirmala sitharaman conference updates, nirmala sitharaman highlights in hindi, fm nirmala sitharaman budget 2024 conference, budget news, budget 2024 news hindi



पटना न्‍यूज।

विजय सिन्‍हा ने कहा, ‘‘राज्यों के सर्वांगीण विकास के वास्ते 75000 करोड़ रुपये के आवंटन के केंद्र के फैसले से बिहार को लाभ मिलेगा। अंतरिम बजट देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाने में मदद करेगा। अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने समग्र, संपोषणीय एवं समावेशी रूख अपनाया है तथा बुनियादी ढांचा क्षमता निर्माण के हर तत्व को शामिल किया है।’’

End of Feed