बिहारवासियों के लिए गुड न्यूज.. चार नई रेलवे लाइनों का होगा निर्माण, इन शहरों के यात्रियों को मिलेगा लाभ

बिहार में 426 करोड़ रुपये की लागत से चार नई रेलवे लाइनों का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के तहत रेलवे लाइन मुजफ्फरपुर से दरभंगा, जमानलपुर से भागलपुर, गया से डालटनगंज और गया से गणना तक एक बाईपास लाइन बनाई जाएगी।

Bihar New Rail Lines: बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में चार नई रेलवे लाइनें बनाने का फैसला किया गया है। 426 करोड़ रुपये की लागत से इन रेलवे लाइनों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे। जिससे दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर के लोगों को बहुत लाभ होगा। इस परियोजना से रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ने के साथ ही बिहार का आर्थिक विकास भी तेज होगा। नए रेलवे स्टेशन के निर्माण से यात्रा करने में आसानी होगी। साथ ही ट्रेनों के लेट होने की समस्या में भी सुधार आएगा।

Railway line

सांकेतिक फोटो

इन शहरों के बीच बनेंगी नई रेलवे लाइनें

भारतीय रेलवे ने बिहार की अर्थव्यवस्था को गति देने और रेल यातायात में सुधार लाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। इस परियोजना में चार मुख्य रेलवे लाइनों में मुजफ्फरपुर से दरभंगा, जमानलपुर से भागलपुर, गया से डालटनगंज और गया से गणना तक एक बाईपास लाइन शामिल है। इन नई रेलवे लाइनों बनने के बाद यातायात सुगम होने के साथ ही उद्दयोग और व्यापार भी बढ़ेगा। इसके अलावा रोजगार के मौके पैदा होंगे, निवेश के नए रास्ते खुलेंगे और यात्रा में आसानी होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

End of Feed