Cyclone Dana: बिहार में दाना तूफान को लेकर अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; दर्जनभर ट्रेनें रद्द

Bihar Weather Updates: बिहार में चक्रवात दाना का असर दिखेगा। बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात दाना का प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। इसकी वजह से बिहार में दर्जनभर ट्रेनें रद्द कर दी गई है। इसके अलावा बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

Bihar Weather Updates: बिहार में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'दाना' के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 अक्टूबर के बीच पूर्वी बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तूफान का असर राज्य के कुल 13 जिलों में देखने को मिल सकता है। इनमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज आदि शामिल हैं।

Cyclone

फाइल फोटो।

बिहार में भी दिखेगा दाना का प्रभाव

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि चक्रवात 'दाना' 25 अक्टूबर की सुबह पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराएगा। इस दौरान ओडिशा में हवाएं 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि यह चक्रवात बिहार को भी प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर से ही हवा की गति में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और 24 अक्टूबर की सुबह तक यह पश्चिम बंगाल के तट तक पहुंच सकता है।

End of Feed