यूट्यूबर मनीष कश्यप ने की मीडिया से बात तो 4 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2023, 10:30 AM IST

कश्यप को इस साल मार्च में तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Manish Kashyap: बिहार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को एक स्थानीय अदालत में पेशी के दौरान मीडिया से बात करने की अनुमति देने को लेकर एक सहायक अवर निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि 22 सितंबर को पटना की एक अदालत में पेशी के दौरान गिरफ्तार यूट्यूबर के साथ गए चार पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। अदालत में पेशी के दौरान मनीष कश्यप को मीडियाकर्मियों से बातचीत करने की अनुमति दी गई थी।

Manish Kashyap

मनीष कश्यप

अदालत में पेशी के दौरान हुई वाकया

उन्होंने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के निलंबन का निर्णय उन वीडियो की जांच के बाद लिया गया जिसमें कश्यप को अदालत में पेश किए जाने के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते देखा गया था। यह उन पुलिसकर्मियों की गंभीर चूक है जो एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे। एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में कश्यप के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में मामला भी दर्ज किया गया है।

End of Feed