Muzaffarpur में 5 डेडबॉडी बरामद, एक बड़े व्यवसायी की पहचान; जानें कौन हैं मृतक

बिहार के मुजफ्फरपुर में कम से कम पांच शव बरामद किए गए। पांच मृतकों में एक असम के गुवाहाटी के व्यवसायी कृष्ण कमल महानता भी शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर: जिले के अलग-अलग इलाकों से गुरुवार को कम से कम पांच शव बरामद होने से हड़कंप की स्थिति रही। पांच मृतकों में एक असम के गुवाहाटी के व्यवसायी कृष्ण कमल महानता भी शामिल हैं, जिनका शव बाद में मुशहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा में बूढ़ी गंडक नदी में पाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महानता अपने व्यवसाय में भारी घाटे और पैसे की कमी के कारण काफी तनाव में चल रहे थे। उनके बेटे ने बताया कि इस तनाव की वजह से उनका व्यवहार भी बदला नजर आ रहा था। वह अक्सर अजीब व्यवहार किया करते थे। साथ ही वह मुजफ्फरपुर में रहने की इच्छा भी जाहिर करते थे।

Muzaffarpur में 5 डेडबॉडी बरामद, एक बड़े व्यवसायी की पहचान; जानें कौन हैं मृतक

आत्महत्या का मामला

मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस ने किसी साजिश की आशंका को दूर करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

End of Feed