Bihar Diwas: पटना के गांधी मैदान में 3D में लीजिए बिहार के प्रमुख स्थलों का अनुभव, IPRD ने लगाया स्टॉल

Bihar Diwas: बिहार दिवस का पटना के गांधी मैदान में आयोजन किया गया है। पहली बार यहां पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में आम लोगों के लिए थ्रीडी में राज्य के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्श के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही बिहार डायरी की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है।

Bihar Diwas: बिहार दिवस का पटना के गांधी मैदान में आयोजन किया गया है। पहली बार यहां पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में आम लोगों के लिए थ्रीडी में राज्य के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्टॉल में वीआर उपकरण लगाए गए हैं। इसकी मदद से सामान्य लोग सभी स्थलों का आभासीय तरीके से भ्रमण कर सकेंगे। इसमें पटना का बापू टॉवर, सभ्यता द्वार, पटना साहिब का गुरुद्वारा के अलावा राजगीर का ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा, हाल में वहां बना जरासंध का अखाड़ा एवं पार्क, गुरुद्वारा, पावापुरी का जल मंदिर जैसे अन्य प्रमुख और लोकप्रिय स्थल शामिल हैं।

Bihar Diwas

बिहार दिवस

ऐतिहासिक मैदान के एक लाख वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्रफल में इसे लगाया गया है, जहां अनेक विभागों के स्टॉल में राज्य सरकार के विभिन्न योजना को प्रदर्शित किया गया है।

End of Feed