Patna E-Rickshaw Route: शहर के चौक-चौराहों पर जाम लगाने पर अब ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाने पर जब्त कर लिया जाएगा। इन वाहनों का परमिट रद्द कर दिया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त कुमर रवि ने यह आदेश जारी किया है। प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश के मुताबिक ई-रिक्शे के परिचालन के लिए 16 रूट तय हुए हैं। मोहल्लों में भी इनके परिचालन की अनुमति मिली है। ऐसे ही ऑटो परमिट के मुताबिक नहीं चलाने और चालक के पास में सवारी को बैठाने पर कार्रवाई की जाएगी।
पटना में सड़क पर लगा जाम (फाइल फोटो)
स्टैंड से इधर-उधर सिटी बसों को भी नहीं रोका जाना है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से अवैध पार्किंग, अवैध ठहराव, ओवरस्पीडिंग की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही जेपी गंगा पथ, अटल पथ, बोरिंग रोड समेत कई सड़कों पर पार्किंग, नो पार्किंग, वेंडिंग जोन का साइनेज लगाया जाएगा।
