Patna News: 2 दिन में तीसरी हत्या, सीमेंट व्यापारी को गोलियों से भूनकर किया छलनी

बिहार के पटना में सीमेंट व्यापारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। चुनावी रंजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक खुद एक हत्या के मामले में गवाह था।

पटना: जिले में पिछले 2 दिनों में गोलीबारी और हत्याओं से दहशत का माहौल है। मंगलवार रात को हुए 2 मर्डर के बाद करवा चौथ की रात भी हत्यारों ने खून बहाया। नया मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के नन्दलाल छपरा का है, जहां बाइक में सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने आदित्य आयरन के मालिक को गोलियों से भून दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के लोग रंजन कुमार को एक निजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

criminal Shot cement businessman in patna Bihar

सीमेंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या

36 साल के रंजन कुमार की हत्या

घटना की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी का माहौल फैल गई। तुरंत रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस सहित पटना के सदर एसडीपीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पटना सदर की एसडीपीओ स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। वहीं, वारदात के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि 36 साल के रंजन कुमार बुधवार की देर शाम पान खाने के लिए जगमोहन बाबा चौक पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक से आए तीन अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल रंजन कुमार को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस गोलीबारी में एक पान दूकानदार विष्णु दयाल राय भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में गोली लगी है।

End of Feed