बिहार में बदमाशों की शामत, फरार अरोपियों के खिलाफ पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

बिहार में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मधेपुरा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार अपराधियों की संपत्तियों की कुर्की शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर मधेपुरा सदर के सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

बिहार में विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर शनिवार को मधेपुरा पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। मधेपुरा पुलिस ने इन अपराधियों की संपत्तियों की कुर्की-जब्ती अभियान चलाया। मधेपुरा सदर के सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें मधेपुरा सदर थाना के सभी पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और चौकीदारों को शामिल किया गया।

Police

फाइल फोटो।

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई

टीम मे शामिल पुलिस के आलाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने मुख्यालय के कई जगहों पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की और अब तक लंबित सभी मामलों का निष्पादन किया। सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने बताया कि कई फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदन यादव, रोहित कुमार, मिथुन कुमार और मोना के रूप में की गई है।

End of Feed