Patna: मुस्लिम महिलाओं ने बनाया छठ का चूल्हा, इसी मिट्टी के चूल्हे पर तैयार होगा पूजा का प्रसाद

Chhath Puja 2024: पटना में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं छठ पूजा के लिए मिट्टी का चूल्हा बनाती है। जिस पर छठ पूजा का प्रसाद और अन्य पकवान बनाया जाता है। इन चूल्हों को पूरे नियम के साथ बनाया जाता है। पटना में लंबे समय से मुस्लिम महिलाएं मिट्टी का चूल्हा बनाकर छठ पर्व में योगदान देती आ रही हैं।

Chhath Puja 2024: लोकआस्था के पर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। यह महापर्व चार दिनों तक चलता है जिसको बिहार में धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पर्व की तैयारियों में मुस्लिम महिलाएं भी लंबे समय से अपना योगदान देती आ रही हैं। पटना में छठ का प्रसाद मुस्लिम महिलाओं के बनाए मिट्टी के चूल्हे पर बनता है। पिछले तीन दशकों से पटना में मुस्लिम महिलाएं छठ पर्व के लिए मिट्टी के चूल्हे बना रही हैं। जिस पर छठव्रति प्रसाद के साथ ही अन्य पकवान भी बनाती हैं।

Chhath Puja

छठ पूजा

पूरे नियम से बनता है मिट्टी का चूल्हा

पटना के कोतवाली इलाके में वीरचंद्र पटेल पथ पर मुस्लिम समुदाय की महिला छठ पूजा के लिए मिट्टी का चूल्हा बनाते हुए दिखी। इस चूल्हें को बनाने में एक से दो महीने का समय लगता है। मुस्लिम समुदाय की महिलाएं इस चूल्हे को पूरे नियम से बनाती है। इस चूल्हे को पवित्र माना जाता है। जिसपर खरना का प्रसाद और पकवान बनता है। इस चूल्हे में ईंधन के तौर पर लकड़ी का इस्तेमाल होता है।

End of Feed