BPSC Teacher Exam: ये कुंभ का मेला नहीं बिहार का कटिहार रेलवे स्टेशन है, पटना जंक्शन का हाल भी बुरा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2023, 09:35 AM IST

BPSC Teacher Exam: 24 से 26 अगस्त तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 8 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा से करीब 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। जब पद ज्यादा हैं तो अभ्यर्थियों की संख्या भी अधिक है, ऐसे में अन्य राज्यों के परीक्षार्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे है।

BPSC Teacher Exam: बिहार में इस समय बीपीएससी शिक्षक भर्ती की परीक्षा के कारण हंगामा मचा हुआ है। परीक्षार्थियों की भीड़ से बिहार का हर शहर खचा-खच भरा हुआ है। स्टेशन ऐसे लग रहे हैं जैसे कुंभ का मेला हो गया हो। पटना जंक्शन से लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन तक का हाल बेहाल है। छात्रों का कहना है कि उन्हें कहीं भी रूम नहीं मिल रहा है, जिसके कारण वो स्टेशन पर शरण लेने को मजबूर हैं।

8 लाख परीक्षार्थी

24 से 26 अगस्त तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 8 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा से करीब 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। जब पद ज्यादा हैं तो अभ्यर्थियों की संख्या भी अधिक है, ऐसे में अन्य राज्यों के परीक्षार्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे है। जिन शहरों में अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए है, वहां अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। राजधानी पटना में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

End of Feed