पटना में बर्ड फ्लू की दस्तक, हजारों मुर्गियों और कौवों की अचानक हुई मौत से इलाके में मचा हड़कंप

एक बार फिर बिहार में बर्ड फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पटना के एक पोल्ट्री फार्म में करीब 2500 मुर्गियों की संदिग्ध मौत की वजह से लोगों में दहशत है। प्रशासन ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है और संक्रमण को फैलने से रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।

बिहार में एक बार फिर बर्ड फ्लू के मामले सामने आने लगे हैं। राजधानी पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के एक पोल्ट्री फॉर्म में एक साथ कई मुर्गियों की अचानक मौत हो गई। वेटरनरी डॉक्टरों ने बर्ड फ्लू की बात कही। संपतचक के गोसाई मठ इलाके में कई कौवे भी मृत पाए गए। गौरतलब है कि महीने भर पहले ही जहानाबाद जिले में कई कौओं की मौत हुई थी, जिसमें H5N1 वायरस की पुष्टि हुई थी।

bird flu outbreak in patna

पटना में 2500 मुर्गियों की मौत

2500 मुर्गियों की हुई मौत

बाइपास थाना क्षेत्र के मर्चा गांव के पोल्ट्री फॉर्म संचालक विनोद सिंह ने बताया की उनकी मुर्गियां अचानक मरने लगीं, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया। जहां उन्हें बताया गया कि मुर्गियों को रानीखेत या बर्ड फ्लू जैसी बीमारी हो सकती है। मंगलवार तक उनके फार्म में मृत मुर्गियों की संख्या बढ़कर 2500 हो गई। विनोद सिंह पिछले 15 वर्षों से मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रहे हैं। इस घटना से उन्हें करीब 4 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है।

End of Feed