बिहार को एक और वंदे भारत का तोहफा जल्द मिल सकता है वो भी दिल्ली रूट पर। अभी के समय में एक वंदे भारत ट्रेन पटना से दिल्ली के बीच चल रही है, अब नॉर्थ बिहार को एक वंदे भारत मिल सकती है। इसी महीने से रेलवे सहरसा से अमृत भारत चलाने की तैयारी कर रहा है, जिसको पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं।
सहरसा से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो)
सहरसा से दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन
लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार रेलवे बिहार के सहरसा से दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने जा रहा है। इसके लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। अमृत भारत ट्रेन भी सहरसा से दिल्ली के बीच ही चलेगी, जिसे 24 अप्रैल को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि सहरसा से चलने वाली वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन के रूट्स अलग-अलग होंगे।
सहरसा दिल्ली वंदे भारत ट्रेन
रिपोर्ट के अनुसार वंदे भारत ट्रेन सहरसा से खुलने के बाद मुजफ्फरपुर होते हुए पटना के रास्ते दिल्ली जाएगी। सहरसा से खुलने वाले वंदे भारत ट्रेन 13 घंटे में दिल्ली तक की दूरी कवर करेगी और बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र के रास्ते डीडीयू और लखनऊ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
सहरसा दिल्ली अमृत भारत ट्रेन
वहीं अगर हम अमृत भारत ट्रेन की बात करें तो सहरसा से खुलने वाली यह ट्रेन दरभंगा के रास्ते दिल्ली तक का अपना सफर पूरा करेगी। अमृत भारत ट्रेन का रैक भी पहुंच गया है और ट्रायल भी सफल रहा है।
