Bihar Weather Today: बिहार में मानसूनी बारिश में कमी होने के कारण गर्मी बढ़ गई है। बढ़ते तापमान और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कुछ जिलों में छिटपुर बारिश तो कुछ जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। एक तरफ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, तो दूसरी तरफ लोग को उमस और गर्मी की मार झेल रहे हैं। बता दें कि जून में मानसून की दस्तक के बाद से अभी तक प्रदेश में अच्छी बारिश कम हुई है। इस साल मानसून की सुस्त चाल के कारण प्रदेश में 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
बिहार का मौसम
बिहार के 2 जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के केवल 2 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दो जिलों में सिवान और मुजफ्फरपुर शामिल है। भारी बारिश से दोनों जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
ये भी पढ़ें - Weather Today: Delhi-NCR में आज झमाझम बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए अगले 7 दिनों का मौसम का हाल
इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गोपालगंज में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बक्सर, भोजपुर,, भभुला, औरंगाबाद, अरवल और रोहतास में हल्की बारिश की संभावना है। साथ की कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। हल्की बारिश से या तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी या फिर बूंदाबांदी से गर्मी और बढ़ेगी।
कल इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 4 सितंबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, सीवान, गोपालगंज, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण बूंदाबांदी से हल्की बारिश होने की संभावना है।
