Bihar Weather: बिहार में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। ठंड ने दस्तक दे दी है। रात के समय यहां का तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ की वजह से आज 25 अक्टूबर सोमवार से बिहार में ठंड बढ़ने से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। पिछले कई दिनों से रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के समय तापमान 16 डिग्री तक पहुंच जाता है। जबकि दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हो रहा है।
बिहार का मौसम
घनघोर कुहासा और ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के समुद्र तल से करीब 3.8KM ऊपर मौजूद है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। इस दौरान बिहार मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं, सुबह के समय घनघोर कुहासा रहेगा और शाम को ठंड बढ़ने से लोग परेशान रहेंगे।
बिहार के इन जिलों में सांस लेने मुश्किल
बिहार के कई शहरों में एक्यूआई का बढ़ गया है। रविवार को 24 नवंबर कटिहार में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में रहा। इसके साथ ही बिहार का हाजीपूर, किशनगंज और बक्सर का एक्यूआई भी खराब श्रेणी में रहा। एक्सपर्ट के वायु प्रदूषण का खराब स्थिति में होना सब के लिए खतरा बना हुआ है। रविवार को यहां कटिहार का एक्यूआई 380 दर्ज किया गया।
बिहार के शहरों का एक्यूआई
| कटिहार | 380 AQI |
| हाजीपुर | 349 AQI |
| बक्सर | 329 AQI |
मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से मौसम में फिर बदलाव दर्ज किया जाएगा। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दिन के समय धूप खिली रहने की संभावना है, तो शाम के समय तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ जाएगी।
