Bihar Weather Report: बिहार में सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। राजधानी पटना में चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई है। बिहार में 22 नवंबर को चार डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान में गिरावट आई थी। बता दें कि बिहार में दिन में मौसम थोड़ा सामान्य रहता है, लेकिन सूरज ढलते ही कनकनी का असर शुरू हो जाता है। इससे लोगों को ठंडक का एहसास होने लगता है।
फाइल फोटो।
सुबह के वक्त कोहरा
बिहार में इन दिनों सुबह की शुरुआत कोहरे से होती है। सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। हालांकि, दिन होते ही कोहरे छंटने लगते हैं और दिन में अच्छी धूप खिलती है। पटना मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में अगले हफ्ते से ठंड में बढ़ोतरी होगी। यानी कि बिहार में अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ने वाली है। वहीं, इन दिनों रात का तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है।
अभी और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले कुछ दिनों तक तेज हवा की वजह से ठंड का असर दिखेगा। वहीं, अगले एक दो दिन में और ज्यादा ठंड बढ़ेगी, क्योंकि आईएमडी का अनुमान है कि रात के तापमान में अभी और कमी आएगी। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की कमी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि तापमान में कमी के कारण ठंड बढ़ेगी।
कहां कितना रहा तापमान?
बिहार के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, जानें कहां कितना रहा तापमान
- डेहरी- नयूनतम तापमान 11.02 डिग्री सेल्सियस
- पटना - न्यूनतम तापमान 16.01 डिग्री सेल्सियस
- छपरा - न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस
- मधुबनी- अधिकतम तापमान 31.02 डिग्री सेल्सियस
