होली पर बजाया अश्लील भोजपुरी गाना, तो आंटी पुलिस बुला लेगी, मुफ्त मिलेगा जेल का खाना-पानी

आंटी पुलिस बुला लेगी और आंटी नहीं भी बुलाएगी तो पुलिस खुद भी आ जाएगी। जी हां, अगर बिहार में होली पर अश्लील भोजपुरी गाना बजाया तो पुलिस आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है और आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इसलिए ऐसी गलती कतई न करें।

आगामी शुक्रवार यानी 14 मार्च 2025 को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। होली के अवसर पर हंसी-ठिठोली एक-दूसरे को रंगने तक तो ठीक है। लेकिन अश्लील भोजपुरी गाना बजाने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। जी हां, बिहार पुलिस ने यह सख्त आदेश जारी किया है। अगर होली का पर्व सौहार्द और खुशी-खुशी मनाना चाहते हैं तो हमारी तो यही सलाह है कि अश्लील भोजपुरी गाने बजाने के बारे में सोचें भी नहीं।

Holi-Bhojpuri Songs

अश्लील भोजपुरी गानों पर रोक

बिहार पुलिस ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि अगर कोई शख्स अश्लील भोजपुरी गीत बजाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अगर आप होली का भरपूर लुत्फ लेना चाहते हैं और किसी मुसीबत में नहीं फंसना चाहते हैं और कानूनी कार्रवाई से भी बचना चाहते हैं तो अश्लील भोजपुरी गाने न बजाएं।

End of Feed