Bihar Weather Report: बिहार में जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें आज का मौसम

Bihar Weather Report: बिहार में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इससे पहले कोहरे और शीतलहर ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को रोहतास के डेहरी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। आज भी तापमान में गिरावट की संभावना है।

Bihar Weather Report: बिहार में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। रविवार को बिहार में सबसे कम तापमान रोहतास के डेहरी में दर्ज किया गया, जहां पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पटना में भी तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में घने कोहरे और शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

Bihar Weather Report

फाइल फोटो।

बिहार में शीतलहर का प्रभाव

इसके साथ ही राज्य में शीतलहर बढ़ती जा रही है। पटना में रविवार को न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 15.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 1.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को ठंड का अहसास और भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार को भी बिहार के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा और मंगलवार को स्थिति और बिगड़ सकती है।

End of Feed