नीतीश कुमार को मिले नोबेल पुरस्कार- HAM सुप्रीमो जीतन राम मांझी की मांग, दी ये वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2023, 11:19 PM IST

Bihar: जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। नीतीश कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के सामाजिक उत्थान और कृषि के क्षेत्र में कदम उठाए।

Bihar: नीतीश सरकार की सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को नोबेल प्राइज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार जैसे 'बीमारू' राज्य को 'भारत का सबसे तेजी से विकसित राज्य' बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

jitan ram manjhi

जीतन मांझी ने की नीतीश के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग

विधानसभा में बोले मांझी

पीटीआई के अनुसार विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- "नीतीश कुमार नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं। बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिन्हा के बाद वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकमात्र मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने राज्य के समग्र विकास के लिए काम किया है। उन्होंने बिहार को बीमारू प्रांत से भारत के सबसे तेजी से विकसित राज्य में बदल दिया। मैं नीतीश कुमार के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग करता हूं।"

End of Feed