समस्तीपुर में RJD नेता के बेटे की रहस्यमयी मौत, सड़क पर पड़ा मिला शव; परिवार ने जताई हत्या की आशंका

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में राजद नगर अध्यक्ष के बेटे संजीव कुमार सिंह (35) की लाश रविवार सुबह एनएच-322 के पास मिली। शव बाइक के पास पड़ा मिला और चाबी भी लगी थी, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नगर अध्यक्ष राजू सिंह के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनके बेटे संजीव कुमार सिंह (35) की लाश सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरैया पुल के पास एनएच-322 सड़क पर मिली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उनके परिजनों ने की। परिजनों ने बेटे की हत्या का आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

dead

सांकेतिक फोटो (istock)

मौसी के घर से लौट रहा था संजीव

मिली जानकारी के अनुसार संजीव अपनी मौसी के घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिजन उसके मोबाइल फोन पर कॉल करने की कोशिश की तो उनका संपर्क नहीं हो पाया। रविवार सुबह संजीव का शव बाइक के पास पड़ा मिला। बाइक की चाबी भी लगी हुई थी, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

End of Feed