Bihar ADGP Appeal: सोशल मीडिया पर बंदूकों के ट्रेंड के साथ रील बनाने वाले युवाओं से बिहार के ADGP ने विशेष अपील की है। उन्होंने बिहार के युवाओं से सोशल मीडिया (Social Media) पर बंदूकों (Guns) के उपयोग की बजाय राष्ट्र की रक्षा, सेवा या खेलों में पदक हासिल करने के लिए उपयोग करने का सुझाव दिया है। बता दें इस समय सोशल मीडिया पर रील (Reel) के साथ बंदूकों का ट्रेंड चल रहा है। उसी के संदर्भ में बिहार के ADGP जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को कहा कि 'बिहार पुलिस ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी है। बल में शामिल हों और आपको असली बंदूकें थामने का मौका मिलेगा।'
Bihar ADGP Appeal To The Youth Join The Defence Sector And Sports Sector (तस्वीर: Pixabay)
रक्षा सेवाएं में जुड़कर पकड़ें असली बंदूकें
हालांकि उन्होंने युवाओं से यह भी कहा कि एशियाई खेल चल रहे हैं और हमारे देश के कई निशानेबाजों ने पदक जीते है। भारत की रक्षा सेवाएं भी बड़ी संख्या में युवाओं की भर्ती कर रही हैं ताकि युवा भी उनके साथ जुड़ें और उन्हें असली बंदूकें मिलें। इसके लिए युवाओं को अपने नजरिए बदलने होंगे। दरअसल, उन्होंने रक्षा सेवाएं को लेकर कहा कि 'ये कुछ रचनात्मक दृष्टिकोण हैं जिनके द्वारा युवा देश की सेवा कर सकते हैं।'
अपनी प्रतिभा बर्रबाद कर रहें युवा
रील बनाकर अपनी प्रतिभाओं को बर्बाद कर रहे युवाओं से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 'बिहार पुलिस उन युवाओं से अपील करना चाहती है जो रील बनाने में अपनी ऊर्जा और प्रतिभा बर्बाद कर रहे हैं। हम सुझाव दे रहे हैं कि उन्हें शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए और अपनी प्रतिभा को सही ठहराना चाहिए।'
लगाया जाएगा जुर्माना
वहीं, उन्होंने पटना के मरीन ड्राइव का हवाला देते हुए कहा कि 'पिछले कुछ महीनों में पटना के मरीन ड्राइव पर कई युवक आग्नेयास्त्र लहरा रहे हैं और बाइक चलाते हुए रील बना रहे हैं।' उन्होंने जुर्माने की बात करते हुए कहा कि 'उनमें से कुछ ने खिलौना बंदूकों का प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें भी भारी जुर्माना लगाया गया है।'
(इनपुट IANS के साथ)
