हिंसा के चलते अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द, लेकिन पटना पहुंचेंगे, अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2023, 03:13 PM IST

Amit Shah Sasaram visit cancelled: बिहार के सासाराम और नालंदा में गुरुवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए बीजेपी के सीनियर नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने सासाराम दौरा रद्द कर दिया है। लेकिन बिहार में अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Amit Shah Sasaram visit cancelled: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बिहार दौरे पर सासाराम जाने की योजना रद्द कर दी है, जहां रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पटना में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चौधरी ने कहा कि शाह शनिवार शाम को पटना पहुंचेंगे और तय कार्यक्रम के अनुसार नवादा लोकसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। हालांकि, उन्हें सासाराम में सम्राट अशोक के जयंती समारोह में शामिल होने की अपनी योजना को रद्द करना पड़ा है।

Amit Shah Sasaram visit cancelled, Sasaram violence, Nalanda violence

अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द

चौधरी ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में नहीं है। यहां तक कि नीतीश के गृह जिले नालंदा में आने वाले बिहार शरीफ में भी कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की स्थिति है।

End of Feed