Weather in Bihar: बिहार में बाढ़ से तबाही, तटबंध टूटे, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पानी घुसा, जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather in Bihar: बिहार में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट है। अगले तीन से चार दिन में एक बार फिर मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना है। उधर, बारिश बारिश के कारण कारण कई नदियां उफान पर हैं और तराई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आइये जानते हैं राज्य में मौसम कैसा रहने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
बिहार में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा कायम
भारी बारिश से नदियों के तटबंध टूटे
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में घुसा बाढ़ का पानी

Weather in Bihar: बिहार में इन दिनों बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। आईएमडी ने अगले कुछ दिन राज्य में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अगले तीन से चार दिन में एक बार फिर मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना है। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी। अभी तक बिहार में 798 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह सामान्य से 19 फीसदी कम है। लेकिन, बाढ़ के हालात के बीच मॉनसून दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के एमपी की ओर खिसकने से बिहार में भारी बारिश की आशंका खत्म हो गई है। बिहार में रविवार को भी बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी रही। कई स्थानों पर नदियों के तटबंध टूट गए हैं और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाढ़ का पानी घुस गया है जिसका असर भारत-नेपाल सीमा से लगते जिलों पर सबसे अधिक पड़ा है।

Weather in Bihar

बिहार का मौसम

सीतामढ़ी जिले के मधकौल गांव में बागमती नदी के तटबंध में रविवार को जहां दरार की खबर आई, वहीं पश्चिमी चंपारण में गंडक नदी पर पानी के अत्यधिक दबाव के कारण बगहा-1 प्रखंड में नदी के बाएं किनारे पर स्थित तटबंध शाम 4.50 बजे क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बाढ़ का पानी पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में भी प्रवेश कर गया। इससे वहां के वन्यजीवों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

End of Feed