Bihar Weather: बिहार में मौसम का नया रंग; रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट के दरमियान सावधानी बरतने की सलाह

20 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में मौसम ने करवट ली है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज और पश्चिम चंपारण में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट देकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

20 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार के सभी जिलों में आज यानी मंगलवार के लिए बरसात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ-साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं, पटना, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

End of Feed