Bihar Weather: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर, 9 डिग्री तक लुढ़का पारा

आज का मौसम बिहार, 11 December 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में 9.6 रहा। बिहार में पछुआ हवा चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में बढ़ती ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ाने लगी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही अधिकांश जिलों की सुबह कोहरे की चादर में ढकी हुई हो रही है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम हो गई है। जिसकी वजह से यातायात पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। साथ ही ट्रेनें भी देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि आज बिहार में कैसा मौसम रहने वाला है।

Cold

बिहार में ठंड (सांकेतिक फोटो)

7 जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 7 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पुर्णिया और कटिहार है। इन जिलों आज की सुबह कोहरे की सफेद चादर से ढ़की हुई। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम हो गई। हालांकि दिन में धूप निकलने की भी संभावना है। आज प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहे के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में अगले दो से तीन दिन तक उत्तरी पूर्वी और उत्तरी मध्य हिस्से में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed