बिहार में ढह गया एक और पुल, भागलपुर में गिरे ब्रिज को लेकर तेजस्वी यादव ने 'चाचा' से पूछ डाले कई सवाल

Bhagalpur News: बिहार में बीते कई दिनों से लगातार पुल ढहने का सिलसिला जारी है। इस दौरान बिहार के भागलपुर जिले से एक और पुल के ढहने की खबर सामने आई है। इस पर आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कई तंज कसे।

Bhagalpur News: बिहार में में पुल ढहने का सिलसिला जारी है। बिहार में पिछले कुछ समय से लगातार पुल गिरने की खबर सामने आ रही है। इसी क्रम में भागलपुर जिले से भी पुल गिरने की एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये मामला पीरपैंती प्रखंड क्षेत्र का है। यहां एक छोटे पुल का एक खंभा ढह गया। मामले की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी ने घटना के पीछे के सही कारणों को जानने के लिए जांच के आदेश भी दिए।

Bihar News

बिहार में ढह गया एक और पुल

भागलपुर में ढहा छोटे पुल का खंभा

भागलपुर के जिलाधिकारी (डीएम) नवल किशोर चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि "पीरपैंती-बाबूपुर इलाके को बाखरपुर रोड से जोड़ने वाली सड़क पर छोटे पुल का एक खंभा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे थोड़ा नीचे गिर गया। पूरा पुल नहीं गिरा है... पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और तकनीकी विशेषज्ञ क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में लगे हुए हैं।" उन्होंने कहा कि ऐसा संभवतः गंगा नदी से बाढ़ का पानी सड़क पर आ जाने के कारण हुआ होगा । जिलाधिकारी ने कहा कि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश भी दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस पुल का निर्माण कुछ साल पहले राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग ने कराया था।

End of Feed