बिहार में बिगड़ते मौसम का कहर; ठनका गिरने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत, चार मासूम गंभीर रूप से झुलसे

सोनबरसा के मुरहाडीह गांव में एक दुखद घटना हुई, जहां 14 वर्षीय बच्चे की ठनका गिरने से मौत हो गई और चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी बच्चे भैंसों को चराने गए थे। अचानक तेज बारिश और गरज के बीच ठनका गिरा, जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

बिहार के सोनबरसा के कन्हौली थाना क्षेत्र में बगहा पंचायत के मुरहाडीह गांव में सोमवार दोपहर एक दुखद घटना घटी, जब तेज गर्जन और बारिश के दौरान ठनका गिरने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे और कुछ युवक भारत-नेपाल सीमा पर भैंस चराने गए थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और बिजली गिर गई।

Lightning wreaks havoc in Bihar

बिहार में ठनका का कहर (सांकेतिक फोटो)

मृतक बच्चे की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई, जो उमेश राय का पुत्र था। इस दुखद घटना में अन्य घायल बच्चों में अमित कुमार राय, सुरज कुमार, अंकुश कुमार और अभिराज कुमार शामिल हैं। घटना के समय, गांव के आधा दर्जन से अधिक युवक और बच्चे भैंस चरा रहे थे। अचानक ठनका गिरने से चार बच्चे और एक युवक झुलस गए और बेहोश हो गए।

End of Feed