Patiala Murder Case: पंजाब के पटियाला में एक युवक के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिखाणा पुलिस चौकी क्षेत्र से नवाब खान नाम के युवक को दिनदहाड़े कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक काली रंग की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल को टक्कर मारती नजर आ रही है। इसके बाद स्कॉर्पियो से 4-5 लोग उतरते हैं और मोटरसाइकिल सवार को जबरन अपने साथ ले जाते नजर आते हैं।
पटियाला में दिनदहाड़े युवक का अपहरण फिर हत्या
संगरूर जिले में मिला युवक का शव
जानकारी के मुताबिक, नवाब खान के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव संगरूर जिले के भवानीगढ़ थाना क्षेत्र में काला झार टोल प्लाजा के पास एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटियाला पुलिस और दिखाणा पुलिस चौकी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों का पीछा किया। हालांकि, युवक के अपहरण और हत्या की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ITBP Raising Day 2026: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, 'हिमवीरों' के समर्पण और बलिदान को सराहा
FIR दर्ज, संदिग्धों की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। फिलहाल, घटना में शामिल संदिग्धों के नाम और उनकी गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। शव मिलने के स्थान और मामले में लागू कानूनी धाराओं से संबंधित विवरण की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
