Padma Shri Awards 2024: 8 साल की उम्र में जल गया खुद का चेहरा, अब काम बना मिसाल, कौन हैं प्रेमा धनराज जिन्हें मिलेगा पद्मश्री

Padam Awards 2024 Winner, Gantantra diwas Padma vibhushan puraskar 2024 Vijeta in Hindi: प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रेमा धनराज को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 25 हजार बर्न पीड़ितों की फ्री में सर्जरी की है। डॉ. प्रेमा ने वैश्विक स्तर पर बहुत काम किया है।

2024 Padam Awards Winner in Hindi: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान किया है। पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित होने वालों में प्लास्टिक सर्जन डॉ प्रेमा धनराज का भी नाम शामिल है। डॉ. प्रेमा धनराज एक बर्न विक्टिम हैं और बर्न सर्जन भी। डॉ. प्रेमा बचपन में एक भयानक हादसे का शिकार हुई थी, जिसने उनकी जिदंगी बदल दी। इस हादसे में उनका चेहरा जल गया था। बड़े होकर वे बर्न सर्जन बनी और अपने जीवन को बर्न पीड़ितों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने 25 हजार बर्न पीड़ितों की मुफ्त सर्जरी की है। उन्हें अब पद्मश्री का सम्मान दिया जा रहा है।

dr prema dhanraj

डॉ. प्रेमा धनराज

कौन हैं प्रेमा धनराज

डॉ. प्रेमा धनराज जब 8 साल की थी, तब किचन में खेलने के दौरान उनपर स्टोव फट गया था। इस हादसे में वे 50 प्रतिशत तक जल गई थी। जिसके बाद वेल्लुर स्थित मेडिकल कॉलेज में उनकी 14 सर्जरी की गई। डॉक्टर बनने के बाद वे इसी अस्पताल में सर्जन और एचओडी बनी। उन्होंने 3 किताबें भी लिखी हैं, जो प्लास्टिक सर्जरी के ऊपर हैं।

End of Feed