Odisha News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन गूंजी कई किलकारियां, राम-सीता पर रखे गए कई बच्चों के नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2024, 12:53 PM IST

ओडिशा के केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिले में 22 जनवरी को जन्में कई बच्चों के नाम भगवान राम और सीता के नाम पर रखे गए हैं, हालांकि ओडिशा में नामकरण को लेकर प्रथा है कि बच्चों का नाम 21 वें दिन रखा जाता है।

Odisha News: ओडिशा के केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिले में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन कई बच्चों का जन्म हुआ है। इस शुभ दिन पर जन्में कई बच्चों के माता-पिता ने उनका नाम राम और सीता रखा है। केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के सरकारी और निजी अस्पतालों में 22 जनवरी को पैदा हुए कम से कम छह बच्चों का नाम उनके माता-पिता ने भगवान राम और देवी सीता के नाम पर रखा है, इन नवजात बच्चों में लड़का और लड़की दोनों शामिल हैं।

new born child

22 जनवरी को ओडिशा में जन्में कई बच्चे (फोटो साभार-istock)

नामकरण पर ओडिशा की प्रथा

सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ है। इस ऐतिहासिक दिन पर ओडिशा के केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिले में कई बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें से कम से कम 6 बच्चों का नाम राम और सीता रखा गया है। हालांकि ओडिशा में परंपरा और प्रथा है कि जन्म के 21वें दिन पूजा के बाद बच्चे का नाम रखा जाता है लेकिन सोमवार को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से अभिभूत माता-पिता ने नवजात शिशुओं का नाम राम और सीता रख दिया।

End of Feed