Noida Workers Protest: मजदूरों के विरोध के बाद श्रम विभाग का बड़ा एक्शन, 203 ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया तेज

नोएडा में मजदूरों के हालिया विरोध प्रदर्शन के बाद श्रम विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों के उल्लंघन पर सैकड़ों ठेकेदारों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण और जुर्माने जैसी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Noida Workers Protest: नोएडा में हाल ही में हुए मजदूरों के विरोध प्रदर्शन को लेकर श्रम विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। विभाग ने 24 फैक्ट्रियों से जुड़े 203 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है, साथ ही दोषी एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की भी तैयारी की जा रही है। श्रमिकों को बकाया भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए करीब 1.16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और संबंधित ठेकेदारों को भुगतान के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग का कहना है कि जिन ठेकेदारों के श्रमिक हिंसक गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं, उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Noida Workers Protest (Photo: PTI)

नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन के बाद श्रम विभाग की कार्रवाई शुरू (फोटो: PTI)

मजदूरों के वेतन में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी

इसके साथ ही श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में मजदूरों के वेतन में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। बढ़ी हुई सैलरी का भुगतान 7 से 10 मई के बीच किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वेतन से केवल EPF और ESI की ही कटौती होगी।

End of Feed