Noida News: जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन एयरपोर्ट के पास यमुना अथॉरिटी एक नई आवासीय स्कीम लाने की तैयारी कर रही है। लोग अक्सर बस स्टेंड, मेट्रो स्टेशन, ट्रेन स्टेशन के आस पास घर बसाने की कोशिश सहूलियत के नजरिये से करते हैं ताकि हर प्रकार की सुविधा उनके पास उपलब्ध हो। उसी प्रकार से जो लोग जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अपना घर बसाने का सोच रहे हैं उनके लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लाई जाएगी आवासीय स्कीम
यमुना अथॉरिटी आवासीय स्कीम के लिए 1100 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगा। इसके लिए अथॉरिटी ने एक प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। तैयार इस प्रस्ताव को जिला प्रशासन के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा। जमीन के अधिग्रहण को लेकर जल्द ही आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।
आवासीय स्कीम के तहत बनेगा सेक्टर 5
यमुना अथॉरिटी द्वारा लाई जा रही आवासिय स्कीम यमुना सिटी के सेक्टर 5 के रूप में विकसित की जाएगी। इस सेक्टर की 50 प्रतिशत जमीन पर प्लॉट स्कीम लाई जाएगी और बाकी की 50 प्रतिशत जमीन पर हाउसिंग सोसायटियां डेवलप की जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 50 प्रतिशत प्लॉट वाली स्कीम 2000 आवासीय प्लॉटों के लिए है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आप-पास स्थित कई इलाकों में आवासीय स्कीम लाई जा चुकी है। जितने तो प्लॉट नहीं है उससे कई अधिक लोगों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट से 10 किमी दूर स्थित सेक्टरों में आवासीय स्कीम लाई गई थी। इस स्कीम के तहत प्लॉटों की संख्या 1184 थी, लेकिन उसके लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या 40,000 थी। इस तरह एयरपोर्ट के नजदीक बसने वाली हाउसिंग सोसायटी का तरफ लोगों का रुझान देखा जा सकता है। इसे देखते हुए यमुना अथॉरिटी ने एक नए आवासीय सेक्टर के निर्माण का फैसला लिया है।
