नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत

नोएडा में तेज रफ्तार वाहन का कहर दिखा है। नोएडा के सेक्टर 39 में सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उस महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Noida News: नोएडा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 42 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात सेक्टर-39 पुलिस थाना क्षेत्र के काशीराम चौराहे के पास की है जब सुशीला वहां से गुजर रही थी।

noida cctv

घटनास्थल की CCTV फुटेज।

अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

उन्होंने बताया कि तेज गति से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

End of Feed