Noida Authority Plan: प्राधिकरण की कवायद, कचरा निस्तारण के लिए नई तकनीक की सुविधा, बिना कार्बन उत्सर्जन के होगा निपटारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 04:30 PM IST

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण एक ऐसा प्लांट लगाने जा रही है जिससे बिना प्रदूषण के कचरा निस्तारण हो सकेगा। इस प्लांट की मशीनों को बिना बिजली और फ्यूल के चलाया जाएगा। इस मशीन में लकड़ी, कपूर और पानी का उपयोग करके कचरे का निपटारा किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से इस प्लांट को लगाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में पहली बार नई टेक्नोलॉजी से होगा कचरे का निस्तारण
  • कचरा निस्तारण में बिजली और फ्यूल भी नहीं होगा खर्च
  • कचरा निस्तारण करते समय नहीं होगा किसी तरह का प्रदूषण

Noida News: नोएडा में पहली बार प्राधिकरण की ओर से ब्लैक होल टेक्नोलॉजी मशीन के जरिए कचरा निस्तारण की तैयारी शुरू की गई है। इस तकनीकी में प्रोग्राम्ड ऑक्सिजनेटेड प्लासमिक स्टेट (पीओपीएस) का प्रयोग करने की योजना है। इस प्रक्रिया में 100 टन कचरा डालने पर एक प्रतिशत राख ही निकला करेगी। इस राख को ब्रिक्स बनाने में फिर से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Noida Authority News

नोएडा प्राधिकरण की पहल से कचरे को बिना प्रदूषण के हो सकेगा निपटारा

बता दें कि, सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि इस कचरा निस्तारण पर न तो एक यूनिट बिजली खर्च होगी और न ही किसी तरह का ईंधन खर्च किया जाएगा। नई तकनीकी के जरिए कचरा जब निस्तारित कर लिया जाएगा तो उससे निकलने वाला धुआं भी कार्बन मुक्त होगा, जिसका पर्यावरण पर कोई भी गलत असर नहीं होगा। बता दें कि, इस तकनीकी से नोएडा का कचरा भी निस्तारित होगा, जिस पर बिजली व फ्यूल तक खर्च नहीं करना होगा। यह तकनीकी पूरी तरह से यूएस बेस्ड बताई जा रही है।

End of Feed