UP ट्रेड शो-स्वदेशी मेला शुरू, ODOP में जलवा बिखेरेंगे ये उत्पाद

इस मेले में जनपद गौतमबुद्ध नगर की 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी)' योजना के अंतर्गत प्रसिद्ध रेडीमेड गारमेंट्स एवं टेक्सटाइल उत्पादों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हस्तशिल्प, हथकरघा, माटी कला, जूट, लकड़ी एवं धातु कला उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा।

नोएडा : उत्तर प्रदेश के शिल्पियों, कारीगरों और उद्यमियों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'यूपी ट्रेड शो-स्वदेशी मेला 2025' का आयोजन नोएडा हाट, सेक्टर-33ए में 9 से 18 अक्टूबर तक किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार की 'स्वदेशी अपनाओ, स्थानीय बढ़ाओ' पहल को बल देने वाला साबित होगा। उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने जानकारी दी कि मेले का उद्घाटन समारोह 10 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

UP Trade Show-Swadeshi Mela 2025

यूपी ट्रेड शो (फोटो-@Drsbalwant)

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और मेले का शुभारंभ करेंगे। इस मेले में जनपद गौतमबुद्ध नगर की 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी)' योजना के अंतर्गत प्रसिद्ध रेडीमेड गारमेंट्स एवं टेक्सटाइल उत्पादों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हस्तशिल्प, हथकरघा, माटी कला, जूट, लकड़ी एवं धातु कला उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा।

End of Feed