पार्ट नौकरी का ऑफर मिले तो सावधान! जालसाजों ने महिलाओं को लगाया लाखों का चूना

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2023, 01:52 PM IST

नोएडा में पार्ट टाइम नौकरी कर घर बैठे लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने दो महिलाओं से 21.50 लाख रुपये की ठगी कर चूना लगाया है. शातिर जालसाजों ने शिकायतकर्ताओं के टेलीग्राम और व्हाट्सऐप पर मैसेज कर इस तरह से ठगी की है।

नोएडा: अगर घर बैठे पार्ट टाइम में कमाई करने का कोई ऑनलाइन ऑफर मिल रहा है तो सावधान हो जाएं। आजकल साइबर जालसाजों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है. जालसाज लोगों को व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर सीधे मैसेज कर बड़ा मुनाफा कमाने का ऑफर देकर फंसाते हैं. इसी तरह पार्ट टाइम नौकरी (part time job) कर घर बैठे लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने दो महिलाओं से 21.50 लाख रुपये की ठगी की। फिलहाल, पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत साइबर अपराध (Cyber Crime) थाने में की है।

Fraoud

साइबर अपराध थाने की थाना प्रभारी निरीक्षक रीता यादव को साइबर फ्रॉड की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि बरौला निवासी अलका सक्सेना का कहना है कि बीते दिनों पार्ट टाइम नौकरी के संबंध में उनके ‘टेलीग्राम’ आईडी पर एक मैसेज आया था, जिसमें जालसाज ने एक से तीन हजार रुपये रोजाना मुनाफा कमाने की बात कह उसे भरोसे में लिया।

End of Feed