Noida: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Noida: नोएडा में हर्ष फायरिंग के दौरान लोगों के घायल होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिनों हर्ष फायरिंग के कारण ढाई साल के बच्चे की मौत के बाद अब एक और शादी में हर्ष फायरिंग के दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Noida: गौतम बुद्ध नगर जिले से हर्ष फायरिंग में गोली लगने के कारण दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यह मामला साकीपुर गांव में बैंक्वेट हॉल का है। बताया जा रहा है कि रविवार, 23 फरवरी की रात को शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।

Noida Police

नोएडा में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोग घायल

हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर में आशीर्वाद मैरिज होम में रविवार की रात को बिसरख गांव के रहने वाले आलोक की बारात आई थी। उन्होंने बताया की शादी समारोह के दौरान बारात में आए कुछ लोगों ने रात 10 बजे के करीब जश्न में गोलियां चलाईं। इस दौरान वहां हलवाई का काम कर रहे संतोष (45) एवं दयाल (23) को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया की बैंक्वेट होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

End of Feed