Noida में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में वाहनों की चोरी को देते थे अंजाम

Noida: यूपी के गौतमबुद्धनगर में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश रोके जाने पर वह भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

Noida: गौतमबुद्धनगर के अपराध की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-24 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अनुसार, इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पूरे दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।

Crime News

Noida में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा पुलिस द्वारा 12 फरवरी को सेक्टर-57 से सेक्टर-54 चौकी की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग की जा रही थी, तभी खोड़ा कॉलोनी से सेक्टर-54 की तरफ एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके बाद बदमाश मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गए और वहीं गिर गए।

End of Feed