Noida : नोएडा में मुठभेड़ के बाद 2 लुटेरे गिरफ्तार, दर्ज हैं 70 से ज्यादा मुकदमे

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 28, 2023, 01:55 PM IST

Noida Crime News: सुनीति ने बताया कि पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोका जिसके बाद बदमाशों ने गोलीबाारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैरों पर गोली लगी। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान राहुल उर्फ बंटी तथा शहबाज उर्फ पोली के तौर पर हुई है।

Noida Crime News: जिले की थाना बिसरख पुलिस ने सोमवार को एक मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने की चार चेन, हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि आज सुबह थाना बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी डी मार्ट के पास बाइक से दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे भागने लगे।

encounter

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश। (तस्वीर-@noidapolice)

पीछा करने पर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू की

सुनीति ने बताया कि पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोका जिसके बाद बदमाशों ने गोलीबाारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैरों पर गोली लगी। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान राहुल उर्फ बंटी तथा शहबाज उर्फ पोली के तौर पर हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

End of Feed