Noida News: सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में फ्लावर शो शुरू कर दिया गया है। इसका शुभारंभ नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने फीता काट कर किया। इस बार के फ्लावर शो में आने वाले दर्शकों के लिए खास तरीके की तैयारी की गई है। यहां पर जी-20 सम्मेलन की झलक को फूलों की सजावट से दर्शाया गया है। फ्लावर शो में इस बार हवा को शुद्ध करने वाले फूलों के पौधे रखे गए है। इस शो में 3500 से अधिक प्रजातियों के फूलों को सजाया गया है। यहां 70 से अधिक स्टॉल भी लगाए गए हैं। जिसमें पौधों की खरीदारी की जा सकती है।
नोएडा स्टेडियम के रामलीला मैदान में नोएडा प्राधिकरण की ओर से शुरू किया गया तीन दिवसीय फ्लावर शो का आयोजन
बता दें कि, फ्लावर शो में आज भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी को यहां पेंटिंग प्रतियोगिता होगी और स्कूलों के बीच डांस कंपटीशन किया जाएगा। विजेताओं को पुरुस्कार और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। फ्लावर शो में मैरी गोल्ड की नई प्रजातियों को हाथी , कंगारू, जिराफ के अलावा कई अन्य जंतुओं को भी फ्लावर से बनाकर सजाया गया है। इस मौके पर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए फ्लावर शो में आने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
मैरी गोल्ड की नई प्रजातियों की भी लगी प्रदर्शनी
मिली जानकारी के अनुसार, फ्लावर शो से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि, फ्लावर शो में 3500 से ज्यादा फूलों की प्रजातियों को शामिल किया गया है। मैरी गोल्ड की नई प्रजातियों को डिस्प्ले किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदर्शनी में बागवानी संबंधित 30 से अधिक स्टॉल्स लगा दिए गए हैं। बॉटनिकल से संबंधित 70 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा नर्सरी संचालकों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया है।
ये है इस बार की प्रदर्शनी में खास
जानकारी के लिए बता दें, बोनसाई, कैक्टस, सजावटी पौधे, फ्लावर पॉटस, हैंगिंग गार्डन, वर्टिकल गार्डन, फूलों की रंगोली फ्लावर शो में आकर्षण का केंद्र हैं। लोग अपनी बालकनी, किचन और कॉरिडोर का इस्तेमाल किस प्रकार से गार्डन के रूप में कर सकते हैं, इसके लिए प्रदर्शनी में किचन गार्डन, वर्टिकल और टैरिस गार्डन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। वहां उनको डेमो करके दिखाया भी जा रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि, कौन - कौन से फूल इस तरह के गार्डन में प्रयोग किए जा सकते हैं।
