Noida Valentine Special News: आपकी वैलेंटाइन हैं नेचर लवर, तो इन स्पेशल प्लेस पर जाना न भूलें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 02:03 PM IST

Valentine Day 2023: नोएडा में रहकर वैलेंटाइन वीक में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए कई विकल्प हो सकते हैं। आपकी पार्टनर अगर नेचर लवर हैं तो नोएडा में कई ऐसे प्लेस हैं जो आपकी शानदार अनुभव देने का काम करेंगे। नोएडा का वनस्पति उद्यान और ओखला पक्षी अभयारण्य आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में प्रकृति प्रेमियों को घूमने के लिए हैं कई विकल्प
  • सेक्टर -38 का वनस्पति उद्यान है दुर्लभ पेड़ पौधों का घर
  • ओखला पक्षी अभयारण्य पक्षी प्रेमियों के लिए है बेस्ट प्लेस


Noida News: न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जिसे नोएडा के नाम से लोग जानते हैं। यह एक ऐसा शहर है जो हर चीज का प्रतिनिधित्व करने का काम करता है। यहां के एक्सप्रेस हाईवे, सैकड़ों आईटी कंपनियां, गगनचुंबी इमारतें, फ्लाईवे और बड़े करीने से बने पार्क नोएडा के सिटीस्केप को सबसे अच्छी तरह से दर्शाने का काम करती हैं। यह शहर वैलेंटाइन वीक में घूमने के लिए बेस्ट हो सकता है।

Noida Valentine Special News

नोएडा में इस वैलेंटाइन वीक अपने पार्टनर के साथ घूमिए प्राकृतिक नजारों से भरपूर प्लेस पर

नोएडा में आपके पार्टनर को खुश करने के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। यहां के मनोरंजन पार्क, स्ट्रीट मार्केट, आर्ट गैलरी और उद्यानों से लेकर अभयारण्यों तक कई सारी चीजें आपके पार्टनर को पसंद आ सकती हैं। यहां पर गेमिंग जोन, रेस्तरां और पब तक मौजूद हैं। नोएडा में अपने वैलेंटाइन के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

End of Feed