Noida News: वेटलैंड में डूबने से एक किशोर की मौत, मौके से दोस्त फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Noida News: नोएडा के सेक्टर -54 स्थित खरगोश पार्क के वेटलैंड दोस्तों के साथ नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर की टीम मौके पर पहुंची और किशोर को मृत अवस्था में पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेटलैंड में डूबने से किशोर की मौत
  • हादसे के बाद दोस्त हुए फरार
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Noida News: नोएडा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नोएडा सेक्टर-54 स्थित खरगोश पार्क के वेटलैंड में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर वेटलैंड में नहाने गया था और वहां उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने किशोर का शव रिकवर किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन इसमें सबसे अधिक हैरान करने वाली बात ये है कि मृतक किशोर के दोस्त फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

End of Feed