Noida: स्कूल मालिक ने दफ्तर बुलाकर शिक्षिका से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 12:15 PM IST

School Teacher Raped In Noida: ग्रेटर नोएडा निवासी शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि स्कूल मालिक ने उसे विद्यालय परिसर के दफ्तर में बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी।

School Teacher Raped In Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बीटा-2 थाना क्षेत्र से एक स्कूल की शिक्षिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार रात को बीटा-2 थाना पुलिस में स्कूल के मालिक मोहित नागर के खिलाफ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के मालिक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों से बलात्कार कर रहा है। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Noida: स्कूल मालिक ने दफ्तर बुलाकर शिक्षिका से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

Noida: स्कूल मालिक ने दफ्तर बुलाकर शिक्षिका से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

वीडियो वायरल करने की धमकी

दरअसल, बीटा-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में ग्रेटर नोएडा निवासी शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि स्कूल मालिक ने उसे 20 फरवरी को विद्यालय परिसर के दफ्तर में बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया तथा घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी।

End of Feed