Noida News: नोएडा में विचाराधीन कैदी की सोमवार को मौत हो गई। इस कैदी पर एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस आरोप में उसे जेल में बंद किया गया था। जानकारी के अनुसार इस आरोपी को गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित लुक्सर जेल में रखा गया था। वहां संदिग्ध परिस्थियों में इस कैदी की मौत हो गई है। मौत का कारण क्या है अभी तक नहीं पता लगा है। कारण को जानने के लिए पुलिस ने कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दुष्कर्म मामले के कैदी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
दुष्कर्म के मामले में कैद था आरोपी
लुक्सर जेल में बंद इस कैदी का नाम राहुल था। अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह द्वारा दी जानकारी देते हुए बताया गया कि जेवर थाने की पुलिस ने कैदी राहुल को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के लिए गिरफ्तार किया था। कैदी ने आठ दिसंबर को एक किशोरी को अगवा किया और उसे नशीले पदार्थ दिए थे। किशोरी के नशे में होने का फायदा उठाते हुए राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
घटना के लिए गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में लुक्सर जेल भेजा था। अधीक्षक ने इस संदर्भ में आगे जानकारी देते हुए बताया कि करीब रात ढाई बजे के आस पास कैदी ने अचानक तबीयत खराब होने का जानकारी दी। इस सूचना पर उसे ग्रेटर नोएडा में स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। भर्ती होने के बाद राहुल का इलाज किया जा रहा था और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मौत के कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। कारण को स्पष्ट करने के लिए राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा अधीक्षक ने आगे ये भी बताया कि मौत का कारण जानने के लिए जेल विभाग द्वारा आंतरिक जांच भी की जा रही है।
