ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक बनेगा मेट्रो रूट, महुआ में Noida Metro के एक्सटेंशन रूट पर दी गई प्रेजेंटेशन, जल्द मंजूरी मिलने की आस

Noida Metro: यूपी के नोएडा मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा मेट्रो के विस्तार की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि मेट्रो का विस्तार ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक किया जाएगा। इस नए रूट के निर्माण में 416 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान लगाया गया है।

Noida Metro: उत्तर प्रदेश के नोएडा में मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा एक मेट्रो विस्तार को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है। सोमवार को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (महुआ), भारत सरकार के समक्ष ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक प्रस्तावित मेट्रो रूट का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इस प्रेजेंटेशन में रूट की वायबिलिटी, डीपीआर और संभावित लाभों को साझा किया गया। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) इस नए रूट को एक्वा लाइन का एक्सटेंशन मानेगी। वर्तमान में एक्वा लाइन नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो मेट्रो स्टेशन तक संचालित हो रही है।

Noida News

महुआ में नोएडा मेट्रो के एक्सटेंशन रूट पर दी गई प्रेजेंटेशन

ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक होगा मेट्रो का विस्तार

प्रस्तावित विस्तार के तहत मेट्रो को ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक बढ़ाया जाएगा। यह रूट केवल 2.6 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर दो स्टेशन, जुनपत और बोड़ाकी बनाए जाएंगे। बोड़ाकी में एक बड़ा स्टेशन विकसित किया जाएगा, जो भविष्य में मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब के रूप में भी कार्य करेगा। इस रूट के निर्माण पर कुल 416 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। मेट्रो रूट के लिए जमीन एनएमआरसी को उपलब्ध कराई जाएगी। NMRC के एमडी लोकेश एम के अनुसार, रूट से जुड़ी सभी जानकारियां महुआ में दी गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही केंद्र सरकार से इस रूट को हरी झंडी मिल जाएगी।

End of Feed